इस समय भारत में हॉकी को प्रोत्साहन देने के लिए नाम मात्र के कार्यक्रम चलाए जा रहा है। वहीं लोग इस खेल को खेलने के अलावा इससे जुड़े अन्य मामलों में बेहद कम दिलचस्पी लेते है। मौजूदा समय में देश में हॉकी के कोचों की किल्लत को देखते हुए अब हॉकी इंडिया ने घोषणा की कि वह देश भर के हॉकी कोचों के लिए ऑनलाइन बुनियादी कोचिंग पाठ्यक्रम आयोजित करने जा रही है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार है जब हॉकी इंडिया द्वारा एक दिलचस्प कोच को एक खुले मंच के माध्यम से आवेदन करने के लिए कहा गया है। 


हालांकी इस ऑनलाइन कोर्स के लिए केवल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। हॉकी इंडिया द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार,उम्मीदवारों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।"। वहीं देश में इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता में जिला, स्कूल या विश्वविद्यालय स्तर की हॉकी टीम के साथ कम से कम तीन वर्ष का कोचिंग अनुभव होना आवश्यक होगा। इसके अलावा अच्छुक व्यक्ति का राष्ट्रीय या अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर कम से कम तीन साल का अनुभव होना आवश्यक होगा। 


उम्मीदवर इसके बारे में वृस्तित जानकारी के लिए के लिए https://www.hockeyindia.org/ पर जा सकते है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस बुनियादी कोचिंग पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण उम्मीदवार भविष्य में हॉकी इंडिया स्तर के कोचिंग कोर्स में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस कोर्स के लिए कोई शुल्क निर्धारित नही किया गया है, लेकिन केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने हॉकी इंडिया स्तर का कोचिंग कोर्स किया है,उन्हें आवश्यक प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

Related News