क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर ... मैदान के अंदर हो या मैदान से बाहर, खिलाड़ियों की रोचक लाइफस्टाइल ... पढ़ने के लिए चैनल फॉलो जरूर करें।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते है। धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को कई ख़िताब दिलाये हैं। अपनी कप्तानी में धोनी ने लगभग सभी ट्राफी पर कब्ज़ा किया है और देश को गर्व करने का मौका दिया हैं।

मौजूदा समय में टीम इंडिया में सबसे सीनियर और विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे धोनी को अपनी घरेलू टीम की तरफ से कप्तानी का ऑफर मिला है। चयनकर्ताओं ने कप्तानी का फैसला धोनी पर छोड़ दिया हैं। अब देखन दिलचस्प होगा कि, वे इस फैसले को स्वीकार करते हैं या नहीं।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि धोनीे ने राज्य की टीम से खेलने की अपनी इच्छा जताई हैं। वर्मा ने कहा की हमने महेंद सिंह धोनी से बात की है जिसमें ये बात निकलकर सामने आई है। उन्होंने कहा धोनी तैयार होते हैं तो ये हमारे लिए ख़ुशी की बात होगी।


वर्मा ने कहा कि, धोनी के आने से टीम के साथी खिलाड़ियों का मनोबल बढेगा। इसके साथ ही वह अच्छे नेतृत्व की भूमिका में रहते हुए खिलाड़ियों को बहुत कुछ सिखायेंगे।

दोस्तों अगर आप धोनी को कप्तान की भूमिका में फिर से देखना पसंद करोगे तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। साथ ही हमारे चैनल को फॉलो करें।

Related News