बहुत बार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरे आती है, जब भी विवाद की खबरें सामने आती है तो रोहित शर्मा की पत्नी रितिक सजदेह का नाम भी सुर्खियों में आ जाता है , खबर आई थी कि छह साल पहले यानी साल 2013 में रितिका और विराट कोहली साथ-साथ मूवी डेट पर गए थे. कई लोगों ने रोहित-विराट के बीच मतभेदों का दोष रितिका पर भी मढ़ा था।

एशियन एज़ की खबर के अनुसार, रितिका सजदेह साल 2013 में विराट कोहली के लिए काम किया करती थीं, उस साल जब विराट कोहली जिम्बाब्वे के दौरे के बाद वापस भारत आए तो वे मुंबई में एक अनजान लड़की के साथ देखे गए थे.वे उस लड़की के साथ एक मूवी डेट पर गए थे,इस दौरान फोटोग्राफर्स की नज़र दोनों पर पड़ गई थी। उनके साथ मौजूद रही लड़की फोटोग्राफर्स की मौजूदगी से असहज दिखी,उसने अपना चेहरा ढकने की कोशिश भी की. पहले उसने हाथों से ही खुद को छिपाना चाहा और फिर एक अखबार के सहारे अपना चेहरा छिपाया।


बाद में पता चला कि वह लड़की स्पोर्ट्स टैलेंट मैनेजर रितिका सजदेह थी, रितिका और कोहली दोस्त के रूप में ही साथ रहे, बाद में रितिका ने रोहित शर्मा से साल 2015 में शादी कर ली,वहीं विराट कोहली ने 2018 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी।

Related News