2020 में आईपीएल के 13वे सीजन का आगाज होगा। आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। बात करें फर्स्ट सीजन की तो इसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद दूसरी बार आईपीएल साल 2011 में हुए। जिसमे 10 टीमों ने भाग लिया था। इस आईपीएल के सीजन में कोच्चि और पुणे की फ्रेंचाइजी टीम भी थी।

इसके बाद आईपीएल 1 साल बाद 2012 में हुए जिसमे 9 टीमें शामिल थी। इसके बाद साल 2013 में हुए आईपीएल में 9 टीमें शामिल थी। सहारा समूह की पुणे वारियर्स ने2013 के बाद खुद को लीग से बाहर कर लिया था। फिर साल 2014 में 8 टीमें ही रह गई। बात करे आईपीएल 2020 की तो इसमें 10 टीम्स शामिल हो सकती है।

टीमों को 8 से 10 करने की चर्चा

इंडियन प्रीमियर लीग के हितधारकों और फ्रेंचाइजी मालिकों की लंदन में एक बैठक हुई जिसमे उन्होंने टीमों को 8 से 10 करने की चर्चा हुई थी। इतना ही नहीं हम आपको उन ग्राउंड के बारे में भी बताने जा रहे हैं जहाँ पर आईपीएल हो सकते हैं।

ये हो सकते हैं ग्राउंड

राजकोट गुजरात :- आईपीएल 2016 और 2017 में इस ग्राउंड में मैच हुए थे। 2016 17 में गुजरात लायंस की टीम बनी। इस टीम के कैप्टन सुरेश रैना थे।

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश से क्रिकेट की दुनिया में कई क्रिकेटर्स आए हैं।कुछ तो वर्तमान में टीम इंडिया का हिस्सा है। इसक अलावा पहले भी कई प्लेयर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

पुणे:- पुणे में 2016 और 17 में मैच खेला गया था। 2016 17 के दौरान पुणे की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स आईपीएल की दौड़ में शामिल थी।

रांची:- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची से ही हैं और यहाँ पर कई इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं।

कोच्चि:- साल 2011 में यहां आईपीएल का मैच खेला गया था। उस समय केरला की फ्रेंचाइजी कोच्चि तुस्कर केरला थी।

Related News