30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में अब बहुत ही कम समय बचा है। हर टीम पुरे तैयारी के साथ ख़िताब पर कब्जा करने कोशिश में है। भारतीय टीम की बात करे तो आजकल फैंस की नज़रे पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पर भी गड़ी हुई हैं। खबरों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है। वही क्रिकेट के पंडितों का मानना है कि धोनी टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली के लिए ब्रह्मास्त्र साबित होंगे। मैच के दौरान दोनी की जोड़ी गजब का कमाल करने वाली है।

धोनी की तारीफ में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैक्कलम का कहना है कि धोनी भारतीय टीम के लिए अनमोल हैं। उनके पास खेल के लिए एक सोच के साथ-साथ उनके दिमाग भी है। वह जब क्रीज पर आते हैं और मैच को पूरी तरह पढ़ लेते हैं तो फिर वह विपक्षी टीम को हमेशा दबाव में रखते हैं।

धोनी ने अभी तक 30 पारियों में नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है। इन 30 पारियों में उनके बल्ले से 56.58 की औसत से 1358 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.82 का रहा है। 30 पारियों में उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक भी बनाये हैं। ऐसे में विश्व कप के दौरान कोहली के लिए नम्बर चार पर धोनी ब्रहमास्त्र बन सकते हैं।

Related News