चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल (IPL) में खराब प्रदर्शन से नाराज होकर सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय लड़के को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की नाबालिग बेटी के खिलाफ कथित रूप से रेप की धमकी देने वाले शख्स को गुजरात के मुंद्रा से रविवार को पकड़ लिया गया था।

कच्छ (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा, "कक्षा 12 के छात्र को कुछ दिनों पहले धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए घृणित धमकी भरे संदेश के संबंध में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।"

केकेआर और सीएसके क्रिकेट टीमों के बीच आईपीएल 2020 के मैच के बाद किशोर ने "कबूल" किया है कि उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धमकी भरा संदेश भेजा था।

सिंह ने कहा कि रांची पुलिस ने कच्छ (पश्चिम) पुलिस के साथ लड़के के संबंध में जानकारी साझा की थी और उनसे पुष्टि करने के लिए कहा था कि क्या यह वही है जिसने धमकी भरा मैसेज किया था।

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर धोनी की पांच साल की बेटी जीवा को धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की, जिससे धोनी के फेन्स में काफी गुस्सा देखा गया।

Related News