प्रियंका गांधी, जिन्हें उनके विवाहित नाम प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी AICC के महासचिव के रूप में सेवा कर रही हैं। वह राजीव गांधी फाउंडेशन की ट्रस्टी के रूप में भी काम करती हैं।

प्रियंका ने अगेंस्ट आउटरेज नाम से किताब लिखी थी जिसमे उन्होंने उल्लेख किया था कि उन्हें अपनी दादी से बेहद लगाव था और दादी इंदिरा को अपनी पोती से। प्रियंका हमेशा से ही अपनी दादी की तरह बनना चाहती थी और उन्होंने अपनी दादी की लाइफस्टाइल को फॉलो करना शुरू कर दिया था।

16 बरस की उम्र से ही प्रियंका जोरदार भाषण देने लगी थीं। इंदिरा गांधी ने उन्हें कई सीख दी जिसका जिक्र उन्होंने अपनी किताब में किया। इसके अलावा प्रियंका ने अपनी दादी की साड़ियों के बारे में भी बताया। प्रियंका आज भी अपनी दादी की तरह ही साड़ियां पहनती हैं।

महज 7 साल की उम्र में इंदिरा की दुलारी प्रियंका गांधी दादी से कई सवाल पूछती थीं। प्रियंका दादी के बिना खाना तक नहीं खातीं थीं। अक्सर इंदिरा गांधी को मीटिंग से घर लौटने में देर हो जाती थी तो प्रियंका दादी से रूठ जाती थीं।

प्रियंका का अंदाज आज भी अपनी दादी से मेल खाता है। उनके बोलने का वैसा ही अंदाज़, वैसी ही चाल ढाल, वैसी ही साड़ी और वैसा ही हेयर स्टाइल। सबकुछ दादी इंदिरा गांधी की तरह।

Related News