भारत में कई नेता है जो अपने पदों पर रह कर उनकी जिम्मेदारी बखूभी निभा रहे हैं। लेकिन इन सब जिम्मेदारियों को निभाने के लिए उन्हें अच्छी डाइट लेना भी बेहद जरूरी है। आज हम आपको नेताओं की सबसे पसंदीदा डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

पीएम मोदी:- मोदी अपने काम के चलते हमेशा व्यस्त रहते हैं। उनकी फ़ूड हैबिट्स काफी बेसिक है और वो काफी सादा खाना पसंद करते हैं। उन्हें घर का बना खाना पसंद है वे सात्विक लाइफस्टाइल को फॉलो करते हुए पीली दाल और हरी सब्जियां खाना पसंद करते हैं। गुजरती खाने में उन्हें सफेद ढोकला, बेसन खांडवी और उंधियू पसंद है।

राहुल गांधी:- राहुल गांधी कभी अपने नाश्ते को स्किप नहीं करते हैं क्योकिं ये दिन भर के कामों के लिए शरीर को शक्ति प्रदान करने के लिए नाश्ता करना बेहद जरूरी है। उन्हें खाने में मोमोज बेहद पसंद है। उन्हें भारतीय भोजन में गुजराती खाना भी बेहद पसंद है।

नितिन गडकरी:- रोड एंड ट्रांसपोर्ट मॉनिस्टर नितिन गडकरी को स्ट्रीट फ़ूड बेहद पसंद है। वे शुद्ध शाकाहारी हैं और खाने में उन्हें महाराष्ट्रियन खाना बेहद पसंद है। मुंबई की गलियों में भेलपुड़ी खाना भी उन्हें काफी पसंद है।

PM मोदी ने पेश किया ऐसा बिल कि भड़क उठी कांग्रेस पार्टी, जानिए

सोनिया गांधी:- कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी डाइट पर काफी ध्यान देती है। कभी कभी वे बाहर भी भोजन करती हैं लेकिन उन्हें घर की बनी दाल रोटी खाना ही ज्यादा पसंद है।

अमित शाह:- अमित शाह को पोहा सेव के साथ खाना बेहद पसंद है। अमित शाह को घर में बना गुजराती खाना बेहद पसंद है।

निर्मला सीतारमण ने किया चौंका देने वाला खुलासा, कहा- सरकारी बैंकों में 6 महीने में हो चूका ₹95700 करोड़ का घपला

स्मृति ईरानी:- स्मृति ईरानी को भी गुजराती खाना पसंद है। वे कॉफ़ी और चाय लेना भी काफी पसंद करती हैं।

निर्मला सीतारमण:- निर्मला सीतारमण को खाने के साथ कुकिंग करना भी बेहद पसंद है और जब भी उन्हें खाली समय मिलता है तब वे अपनी फॅमिली के साथ कुकिंग करती है और अचार आदि बनाती है। उन्हें अलग अलग तरह के हलवा पसंद है। खासकर आलू का हलवा उनका सबसे पसंदीदा है।

Related News