हमारे पूर्वज खाने के लिए कंद मूल, मांस आदि का इस्तेमाल करते थे। शुरुआत से ही उन्हें रोटी बनाने का ज्ञान नहीं था लेकिन इतिहास की सबसे पहली रोटी कब बनाई गई, इस बात को लेकर इतिहासकार अलग अलग मत रखते हैं। लेकिन कुछ समय पहले शोधकर्ताओं को कुछ अवशेष मिले जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं। उत्तर-पूर्वी जॉर्डन में शोधकर्ताओं को एक जगह मिली जहाँ का परिक्षण करने पर उन्हें पता लगा कि पहली रोटी करीब साढ़े चौदह हजार साल पहले पकाई गई थी। यह भी दावा किया गया है कि यह रोटी एक पत्थर के चूल्हे में बनाई गई थी।

इन अवशेषों से यह पता चलता है कि हमारे पूर्वजों ने कृषि विकास से सदियों पहले रोटी पकाकर खानी शुरू कर दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार किसानों ने खेती करना 4000 साल पहले शुरू किया था, लेकिन उससे काफी समय शिकारियों ने रोटियां पकानी शुरू कर दी थीं। उस समय लोग रोटी पकाने के लिए जंगली अनाजों का इस्तेमाल करते होंगे क्योकिं उस समय गेहूं नहीं था। यह रोटी जौ, इंकॉर्न, जई और पानी में उगने वाले एक खास किस्म के पौधे ट्यूबर्स से से बनाई गई होगी।

शोध की माने तो इस रोटी को बनाने वाले नॉटफियन संस्कृति के लोग थे। ये लोग खानाबदोश नहीं थे और एक जगह रह कर जीवन बिताते थे। यह अवशेष ब्लैक डेजर्ट एर्केओलॉजिक साइट पर मिला है।

पहले रोटी के इतिहास को खेती से जोड़ कर देखा जाता था। लेकिन कृषि से पहले ही पूर्वजों ने रोटी बनाना शुरू कर दिया था। शोधार्थी अमाया अरन्ज-ओटेगुई ने बताया, यह संभव है कि रोटी ने पौधों की खेती करने के लिए लोगों को प्रोत्साहन दिया हो।

Related News