देश की सुरक्षा में उस देश की आर्मी का ही योगदान होता है। इंडियन आर्मी भी देश की सबसे ताकतवर सेनाओं में एक है और ऐसा नहीं हो सकता है कि कोई सैनिकों की बहादुरी और शौर्य से परिचित नहीं हो। इंडियन आर्मी के जवानों को देखते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

आज हम आपको इंडियन आर्मी की 10 ऐसी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी भी सेना में नहीं है।

1- भारत के युवा देश सेवा के लिए इतने समर्पित है कि इन्हें सेना में भर्ती होने के लिए इजरायल जैसे देशों की तरह प्रावधान नहीं बनाना पड़ता है।

क्या खाते हैं ये 5 भारतीय क्रिकेटर जिसके कारण रहते हैं इतने फिट

2 - पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान को एवरेस्ट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी भारतीय सेना के पास ही है।

3-यूनाइटेड नेशन्स सुरक्षा मिशन में इंडियन आर्मी के सबसे ज्यादा सैनिक कार्यरत हैं।

4- अमरीकी ग्रीन बेरेट्स के लड़ाकों ने अफगानिस्तानी पोस्ट पर कब्जा करने के लिए इंडियन आर्मी की मदद ली थी।

जंग के दौरान कैसा भोजन करते हैं सेना के जवान, यहाँ जानिए

5 - इंडियन आर्मी के एक 19 वर्षीय सिपाही कलम राम को द्वितीय विश्व युद्ध के समय विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था।

6-सूडान की मुक्ति प्रक्रिया में में भारतीय सेना ने जो वीरता दिखाई थी, उसके बदले में सूडान सरकार ने सेना को 10 लाख पाउंड दिए थे।

7- भारतीय सेना के जवान युद्ध के समय जिस हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल करते हैं, उसमें झोलकिया मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। एक तरीके से किसानों की मदद भी हमारी देश की सेना करती है।

8- भारतीय सेना की एम्बुलेंस धनवंतरी ने 1947 से लेकर 1998 तक बतौर सबसे लंबे हॉस्पिटल ट्रेन की दूरी तय की है। इसके लिए एम्बुलेंस धनवंतरी का नाम गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज है।

9 - गोरखा रेजिमेंट शामिल होने वाले सैन्य अधिकारियों को लोकल भाषा की जानकारी अनिवार्य होती है। ताकि स्थानीय लोगों से संपर्क बनाया जा सके।

10- भारतीय सेना के राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमियों में ट्रेनिंग लेने के लिए करीब 28 देशों की सेना कैडेट्स प्रशिक्षण के लिए आते हैं।

Related News