भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा इन दिनों चर्चा में हैं। इसका एक मात्र कारण है उनका बयान हैं, जो विवादित हो रहे हैं। उन पर विपक्षी पार्टी के नेताओं द्वारा दिल्ली में दंगा भड़काने का भी आरोप लगाया जा रहा है। वैसे आपको बता दे कि कपिल मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में हुआ करते थे। हालांकि, बाद में केजरीवाल के साथ मतभेद के बाद वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

कपिल मिश्रा का जन्म 13 नवंबर 1980 को हुआ था। उन्होंने समाजशास्त्र में परास्नातक तक की पढ़ाई की है। वैसे अभी दिल्ली की हिंसा को लेकर कपिल मिश्रा चर्चे में है , लेकिन उससे भी ज्यादा वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चे में है।

आपको बता दे कभी कपिल मिश्रा को दिल्ली की लड़की से प्यार हो गया था वह उनकी पत्नी प्रीति मिश्रा हैं। हां, प्रीति और कपिल दोनों एक साथ पढ़ते थे। दोनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंबेडकर कॉलेज से पढ़ाई की है। साथ पढ़ाई करते हुए दोनों को प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। फिर उन्होंने ने शादी कर ली।

Related News