इंटरनेट डेस्क। इंडियन आर्मी ने ना केवल खेल की दुनिया में अपना परचम लहराया है, बल्कि भारतीय राजनीति में भी ऐसी मिसाल पेश की है, जिससे अब लोग इस बात को मानने लगे हैं कि सेना की शिक्षा और अनुशासन अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी क्षेत्र में सफल बनाने में सक्षम है। अभी तक लोग यह कहते रहे हैं कि भारतीय राजनीति सेना के जवानों के लिए नहीं बनी है, लेकिन इंडियन आर्मी के इन अधिकारियों ने भारतीय राजनीति में एक नई पारी खेलते हुए सर्वाधिक चर्चित पीएम मोदी सरकार में कद्दावर मंत्री बने हैं।

1—जनरल वीके सिंह

इंडियन आर्मी के पूर्व थलसेनाध्यक्ष वर्तमान में गाजियाबाद से भाजपा के निर्वाचित सांसद हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि वीके सिंह पीएम नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश राज्यमंत्री हैं।

वीके सिंह का पूरा नाम विजय कुमार सिंह है। नेशनल डिफेंस एकेडमी के छात्र वीके सिंह ने 14 जून 1970 को बतौर कमिशंड आधिकारी राजपूत रेजिमेंट ज्वाइन की। सेवानिवृत्त तक आते-आते वीके सिंह साल 2010 से 2012 तक थलसेनाध्यक्ष रहे। कठिन से कठिन विदेशी समस्याओं को सुलझाने में जनरल वीके सिंह माहिर हैं।

2— राज्यवर्धन सिंह राठौड़

एनडीए स्टूडेंट राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अपनी योग्यता के दम पर कर्नल पद तक पहुंचे। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इंडियन आर्मी के ऐसे पहले अधिकारी हैं, जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, सिख रेजिमेंट स्वर्ण पदक, अति विशिष्ट सेवा मैडल तथा पद्यश्री पुरस्कार मिल चुके हैं। 1990 में मेजर पद पर रहने के दौरान राठौड़ को स्वोर्ड आफ आनर से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2004 में एथेंस में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ निशानेबाजी में सिल्वर मैडल भी जीत चुके हैं।

राठौड़ ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में विश्व शूटिंग चैंपियनशिप भी जीती। इतना ही नहीं साल 2006 में राष्ट्रमंडल खेल, मेलबर्न में राठौड ने गोल्ड मैडल हासिल किया। इसके अलावा उसी साल विश्व शूटिंग चैंपियनशिप, काहिर में उन्होंने एक और गोल्ड मैडल अपने नाम किया। राठौड़ के नाम कुल 25 से अधिक पदक हैं।

वर्तमान में राज्यवर्धन सिंह राठौड साल 2014 से जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा के निर्वाचित सांसद भी हैं। राठौड़ मोदी सरकार में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री होने के साथ खेल मंत्री भी हैं। हालिया दिनों में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नाम भाजपा के कद्दावर नेताओं में उभरकर सामने आ रहा है।

Related News