कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते हालात बीते साल की तरह होते दिख रहे हैं। 2020 के अंत में कम हुई कोरोना के मामलों की रफ्तार ने फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को देश भर में 24,882 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में संक्रमण के चलते 140 मौतें हुई हैं। बीते 53 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है।

यह संक्रमण महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ जैसे 6 राज्यों में ही तेजी पर है। यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य तमाम राज्यों में हालात अब भी सामान्य हैं।


अकेले महाराष्ट्र में ही शुक्रवार को 15,817 नए केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन भी सख्त है। नागपुर, अकोला, पुणे और औरंगाबाद जैसे जिलों में एक बार फिर से पाबंदियों का ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के 8 शहरों में नाईट कर्फ्यू लगाया गया है।

Related News