इंटरनेट डेस्क। 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने देश के विकास से जुड़ी बातें भी कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में भारत की जनता बदलाव महसूस कर रही है। उन्होंने अपने भाषण में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर इन 5 मुख्य बिंदूओं से जनता को परिचित कराया।

1- पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। साल 2014 से देशवासियों ने केवल सरकार का ही चुनाव नहीं किया, बल्कि देश बनाने में भी जुटे हुए हैं।

2- कई कठिनाई के बावजूद भारत की जनता ने जीएसटी को सहर्ष स्वीकार किया। बेनामी संपत्ति को लेकर भी कानून बनाया गया।

3- पहले भारत की गिनती दुनिया के कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों में होती थी, आज यह देश दुनिया के लिए निवेश का स्थल बन चुका है।

4- अगले तीन वर्षों में भारत विश्व की अर्थव्यवस्था को गति देगा। दुनिया के जो अर्थशास्त्री भारत की अर्थव्यवस्था को जोखिम भरा बताते थे, अब वही हमारे सुधारों की तारीफ कर रहे हैं।

5- देश का पूर्वोत्तर विकास से बहुत दूर था। लेकिन आज की तारीख में वह दिल्ली के दरवाजे पर खड़ा है। हाईवेज से लेकर बिजली तथा खेल के क्षेत्र में पूर्वोत्तर के युवा चमक बिखेर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चार करोड़ युवाओं ने कर्ज लेकर स्वरोजगार को गति दी है। मैं देश को आगे ले जाने के लिए बेचैन हूं।

Related News