देश में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए लॉकडाउन 3.0 का आदेश केंद्र सरकार ने किये है, लेकिन अब इस निर्णय को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शसित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक की। इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने किस पैमाने पर लॉकडाउन 3.0 को लागू किया और 17 मई के बाद उसके पास क्या योजना है।

एक ही शर्त में विदेश से लौटेंगे भारतीय लोग, जानिए क्या है वो शर्त

बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि 17 मई के बाद देश में क्या होगा और 17 मई के बाद क्या होगा? सरकार ने लॉकडाउन जारी रखने के लिए क्या पैमाना लागू किया। उसके पास लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या रणनीति है।

एक बार फिर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सूटकेस भर रही सरकार

बैठक में राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पुदुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सभी ने एकसुर में केंद्र से राहत पैकेज की मांग की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'जब तक व्यापक प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाता, तबतक राज्य और देश कैसे चलेंगे?

Related News