कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 74 वर्ष की हो गई हैं। उनका जन्म नौ दिसंबर, 1946 को लुसियाना, इटली में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई दी और लंबी उम्र की कामना की। लेकिन आज जन्मदिन के मौके पर सोनिया का अतीत के बारे में बात करेंगे जो काफी दिलचस्प है। यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि राजीव गांधी सोनिया का पहला प्यार नहीं था। सोनिया गांधी को 16 साल की उम्र में ही 26 साल के एक खूबसूरत फुटबॉल खिलाड़ी से प्यार हो गया था।


सोनिया इटली में ही रहती थी। सोनिया गांधी जिनका असली नाम एंटोनिया माइनो था और फुलबॉलर फ्रांको लुइसो के साथ उनका रिश्ता चार साल तक रहा। इस खबर से दोनों के परिजन परिचित थे। लेकिन, सोनिया शादी की जिद कर बैठी और फ्रांको अपने करियर को लेकर चिंतित थे। इसलिए उन्होंने शादी के लिए थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी। इसी बात ने सोनिया का दिल तोड़ दिया और फिर सोनिया 1964 में इंग्लैंड चली गईं।

इंग्लैंड में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। धीरे वक्त बीतता गया और फ्रांको को भी अपनी नई जीवनसंगनी मिल गई। फ्रांको ने नोरा से शादी कर ली। जब नोरा को फ्रांको की लव स्टोरी का पता चला तो वह काफी डर गई और सोनिया से मन ही मन जलने लगी। इधर, इंग्लैण्ड में सोनिया बड़ी और समझदार हो चुकी थीं। राजीव गांधी के तौर पर उन्हें एक बेहतर हमसफर मिल गया था। सोनिया अपने पहले प्यार को भूल चुकी थीं।

Related News