मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक के बीच सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी का हाथ थामने का फैसला किया। ये सब कुछ राजनीति के कारण ही हुआ। कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा उन्होंने राजनीति के कारण किया है और एक बड़ा खेल खेला है।बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा था।

पिछले काफी दिनों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तकरार होने के बारे में भी सुनने को आ रहा था। हालांकि ये खबरें काफी लंबे समय से आ रही थी कि वे कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं क्योकिं वे कांग्रेस के साथ उनके संबंध काफी समय से अच्छे नहीं चल रहे थे।

जो उन्हें कांग्रेस में नहीं मिला था वो उन्हें बीजेपी में आते ही मिल गया। उन्हें मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। लेकिन इन दोनों नेताओं का ग्राफ देखें तो दिग्विजय सिंह आसानी से ये चुनाव जीत सकते हैं।

कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि यह सारा खेल राज्यसभा सीट को लेकर ही था। आपकी इस बारे में क्या राय है। आप हमें जरूर बताएं।

Related News