इंटरनेट डेस्क: भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुलाकात की। जानकार सूत्रों की माने तो सुमित्रा भाजपा कार्यलय में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मिलीं और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी वहां मौजूद थे। तो वहीं भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सुमित्रा महाजन ने कहा कि पूर्व में साध्वी प्रज्ञा के एबीवीपी में रहने के दौरान उनसे कई मुलाकातें हुई है। यहीं नहीं इंदौर में भी हमारी कई मुलाकातें हुई।


यहीं वजह है की उन्होंने पार्टी कार्यलय में साध्वी प्रज्ञा से मिलकर उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, आपकों बतादें की इस मुलाकात के राजनीतिक कारण भी लगाए जा रहे हैं। क्योंकि इससे ठिक दो दिन पहले उमा भारती भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से गर्मजोशी के साथ मिली थी इस दौरान साध्वी प्रज्ञा उमा भारती के गले लगने पर रोने लगी।


आपकों बतादें की भोपाल दौरे पर सुमित्रा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मिली है उन्ही में से कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर और कैलाश जैन के स्वास्थ्य की जानकारी ली, इससे पहले मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मुलाकात की थी। जब दोनों साध्वियां मिलीं तो यह दृश्य काफ ी भावुक था। जिनकी तस्वीरे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है ।

Related News