दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीति में एक लोकप्रिय राजनेता हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल ही है। दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक दो दिन पहले लोगों से जब पूछा गया कि वे सीएम पद पर किसे देखना चाहते हैं तो सबसे पहले 69.5 फीसदी मतदाताओं ने अरविंद केजरीवाल का ही नाम लिया।

केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। अरविंद का बचपन सोनीपत, मथुरा और हिसार में बीता। उनके पिता का नाम गोविंद केजरीवाल है। मां गीता केजरीवाल हैं। वे अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। अरविंद केजरीवाल की शादी सुनीता केजरीवाल से हुई है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल खुद भ‍ी एक आईआरएस अधिकारी हैं और फिलहाल आयकर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त हैं।

लेकिन आज हम अरविंद केजरीवाल के भाई के बारे में बात करेंगे उनका नाम मनोज वह भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पुणे (महाराष्ट्र) में आईबीएम (IBM) कंपनी में कार्यरत हैं। इतना ही नहीं केजरीवाल की बहन रंजना हरिद्वार में डॉक्टर के पद पर काबिज हैं।

केजरीवाल को अपना हर काम खुद करना पसंद है। यहां तक कि अपने कार्यस्थल पर, उन्होंने चपरासी की सेवा का उपयोग करने से इनकार कर दिया और व्यक्तिगत रूप से अपने डेस्क को साफ किया।

केजरीवाल ने 'स्वराज' नामक एक पुस्तक भी लिखी है। वे शाकाहारी हैं, हालांकि कुछेक महीनों के लिए वे मांसाहारी बन गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने मांसाहार छोड़ दिया था। वे पिछले कई वर्षों से विपासना का अभ्यास कर रहे हैं। केजरीवाल को पूरी-कचौड़ी बहुत पसंद है। आमिर खान उनके फेवरेट फिल्मी अभिनेता हैं। उन्हें कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है।

उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी का पक्ष मजबूत करने के लिए उसे सूचना का अधिकार देने का कानून बनवाया। वे एक एनजीओ 'साथी' से भी जुड़े हुए हैं। केजरीवाल ने पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन नाम का एक गैर-सरकारी संगठन भी बनाया है। नवंबर, 2012 में उन्होंने 'आम आदमी पार्टी' की शुरुआत की है और उनका दावा है कि उनकी पार्टी का उद्देश्य स्वराज है।

अभी तो केजरीवाल दिल्ली में होने वाले चुनाव क लेकर बहुत वयस्त चल रहे है , और लगता है इस बार भी केजरीवाल दिल्ली की गद्दी पर बैठने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related News