अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। ट्रंप के भारत आने की तैयारियां जोरों शोरों से हो रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका और उनके पति भी साथ होंगे। डोनाल्ड ट्रंप पहली बार भारत आ रहे हैं लेकिन उनकी बेटी इवांका पहले भी भारत आ चुकी है। उसने भारत की काफी तारीफ़ की है। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि इवांका भारत के बारे में क्या सोचती है और उनका क्या नजरिया है।

इवांका ट्रंप 2017 में ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट (जीईएस) में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद पहुंची थीं। भारत की तारीफ़ करते हुए इवांका ने कहा था कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के साथ हम मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। दोनों देश मिल कर आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ सकते हैं। अमेरिका और भारत आतंक के खिलाफ लड़ रहे हैं और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं।

इवांका ने कहा था कि सबसे बड़ी चुनौती दोनों देश के लिए यही है कि उन्नति के अवसर पैदा किए जाए और लोग सम्पन्न हों। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी इसके लिए मेहनत कर रहे हैं ठीक उसी तरह भारत के पीएम मोदी भी आर्थिक विकास और महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

इवांका ने ये भी कहा था कि मुझे भारत इतिहास और संस्कृति पसंद है। जब इवांका 2017 में यहाँ आई थी तो उसने उम्मीद भी जताई थी कि वो भारत को जानने के लिए जल्द ही दोबारा यहां आएंगीं।

Related News