राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए जिसमें एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपना चुनाव जीत लिया है। पर आपको बता दें कि चुनाव में अपने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी मतों से हराकर अब द्रौपदी मुर्मू और भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन चुकी है।

अब द्रोपदी मुर्मू आगामी 25 जुलाई को राष्ट्रपति के रूप में अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। आपको बता दें कि तू चुनाव में वरीयता वाले 2824 वोट हासिल किए हैं वहीं उनके प्रतिद्वंदी द्वारा 1877 वोट प्राप्त हुए हैं और इसी के साथ भारी मतों से द्रौपदी मुर्मू एनडीए के उम्मीदवार अब अगली राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।

वहीं चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद नई बनने वाली राष्ट्रपति महिला द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक बधाई पत्र भी जारी करते हुए लिखा कि मैं अपने सभी देशवासियों को द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई देता हूं।

हालांकि आपको बता दें कि 25 जुलाई को उनका शपथ ग्रहण समारोह एवं गोपनीयता की शपथ लेनी है। हालांकि जिस तरह से चुनाव होते हैं उससे पहले से ही तय माना जा रहा था कि द्रौपदी मुर्मू रही यह चुनाव जीतेंगे। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू भारत के 15 राष्ट्रपति के रूप में चुनी जाएंगी। रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म होगा और 25 जुलाई को वह नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

Related News