कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा यह सवाल तो उसी तरह से चल रहा है जिस तरह से एक समय पर यह सवाल देशभर में चला था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। आपको बता दें कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के बाद चुनाव में हार हुई थी और उसके बाद राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उसके बाद से भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी के पास कोई भी अध्यक्ष मौजूद नहीं है।


लंबे समय से लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा अपना अध्यक्ष बनाने की बात की जा रही थी लेकिन कोई भी अध्यक्ष नहीं बन सका और इस पूरे समय पर सोनिया गांधी बतौर अंतरिम अध्यक्ष कार्य कर रही थी। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने जा रही है।

कांग्रेस ने बताया है कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और 24सितंबर से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले खबर सामने से आ रही थी कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ एवं ईमानदार नेता अशोक गहलोत को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

हालांकि अब चुनाव की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। वहीं चुनाव की प्रक्रिया को लेकर पार्टी ने बताया कि अगर एक से अधिक नामांकन मिले तो
17 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव होगा और 19
अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related News