इंटरनेट डेस्क। इंसान का पहनावा उसके चरित्र को काफी हद तक बयां करता हैं। दुनिया के अलग अलग देशों में पहनावे पर नजर डाली जाए तो इसमें काफी विविधताएं दिखाई देंगी।

हम आपको चीन की बात बताएँगे जहां मुस्लिम महिलाओं पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। ख़बरों के मुताबिक चीन में मुस्लिम महिलाओं के कपड़ें पहनने को लेकर काफी अजीबो गरीब नियम बनाये गए हैं। चलिए जानते हैं ...

चीन में मुस्लिम महिलाओं के लिए लगाए जा रहे अलग अलग नियमों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। चीन शिनजियांग प्रांत में मुसलमानों पर प्रतिबंध लगातार सख्त कर रहा हैं। महिलाओं के अलावा स्कूली बच्चों के किसी भी धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई हैं। वही मुस्लिम महिलाओं के लंबे कपडे पहनने पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

मुस्लिम महिलाओं के लिए बनाये गए नए नियम के मुताबिक यदि वे लंबे कपडे पहनती हैं तो उन्हें काट दिया जाता हैं। सोशल मीडिया पर चीन के संदर्भ में इन ख़बरों को प्रसारित किया जा रहा हैं। अब इन ख़बरों में कितनी सच्चाई हैं यह तो आने वाले समय में पता चलेगा। अगर आप हमारे चैनल की इन ख़बरों को पसंद कर रहे हैं तो इन्हें अपने मित्रों के साथ साझा करें और चैनल को फॉलो करना नहीं भूलें।

Related News