कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लागू लॉकडाउन समय के साथ बढ़ता गया। 17 मई यानि आज को लॉकडाउन 3.0 की अवधि खत्म हो रही है। वहीं इसके बाद लॉकडाउन 4.0 लागू हो जाएगा। वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए पहले ही लॉकडाउन 4.0 की घोषणा कर दी थी, लेकिन इस बार लॉकडाउन कितने दिनों के लिए बढ़ाया जा रहा है और इस दौरान कितनी रियायतें और कितना प्रतिबंध होगा, इसपर अभी तक आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

65 साल पुराने कानून को बदल रही मोदी सरकार, जिसका किसान लोगों पर होगा भारी असर

17 मई को लॉकडाउन 3 की समयावधि खत्म होते ही लॉकडाउन 4 लागू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार इस बार दो हफ्ते के लिए और लॉकडाउन को बढ़ा सकती है। ऐसे में ये 31 मई तक लागू रहेगा। वहीं इस बार लॉकडाउन में पिछली बार की तुलना में अधिक छूट मिलने की संभावना है।

ये हैं भारत के 5 शक्तिशाली CM, जिनपर है जनता को सबसे ज्यादा विश्वास, नं 1 सबसे प्रबल
माना जा रहा है कि रविवार को लॉकडाउन 4 को लेकर एलान हो सकता है, जिसमें नए नियमों के बारे में गृह मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी हो सकती है। इसके तहत इस बार पहले से अधिक रियायतें मिल सकती है।

Related News