पॉलिटिकल डेस्क। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार एक्शन में नजर आ रही हैं। सरकार ने प्रदेश के लिए नए एलान किये हैं, जिसमें 'सभी धार्मिक विभागों को मिलाकर एक विभाग', बीआरटीएस हटाने पर विचार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग और फिजूलखर्च में कमी लाना शामिल हैं। ये सभी जानकारी शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यालय की ओर से ट्विटर पर दी गई।

कमलनाथ सरकार जल्द ही अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी, जिसके तहत आध्यात्मिक विभाग' के नाम से नया सरकारी महकमा बनाया जाएगा। इसके अंदर पहले की सरकार द्वारा बनाया गया 'आनंद विभाग' भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इसमें धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व संचालनालय, तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण ,मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालनालय और राज्य आनंद संस्थान भी समाहित किये जाएंगे।

नया विभाग बनाने के अलावा मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी किया जाएगा। इसके साथ ही कमलनाथ सरकार ने फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वही प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराये गए झूठे मुकदमें वापस लिए जाएंगे और बीआरटीएस हटाने पर विचार किया जा रहा हैं।

Related News