प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन का पहली बार महोबा में आगमन हुआ है। इसके चलते लोगों में बेहद उल्लास नजर आ रहा है। उन्हें देखने के लिए भी आसपास से लोग शहर में पहुंच गए हैं। जैसे ही जशोदा बेन गांव पहुंची तो लोग मोदी के नारे लगाने लगे।

महोबा में भाजपा जिला ध्याक्ष जीतेंद्र सिंह सेगर, कोऑपरेटिव बैंक चेयर मैन चक्रपाणि त्रिपाठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर शवहरे ने स्वागत किया। साहू आवास पहुंचे से पहले मुस्लिम महिलाओं ने फूल बरसाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। खुफिया से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है।

सरकारी गेस्ट हाउस निर्माण भवन में शाम तक विश्राम करेंगी और चरखारी के गुमान बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह के आवास पर भोजन का कार्यक्रम तय है। रात को विरमा भवन में विश्राम के बाद सुबह ललितपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। उनके कार्यक्रम की प्रशासन ने पुष्ट नहीं की लेकिन, खुफिया की जानकारी के आधार पर सुरक्षा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Related News