इंदिरा का छोटा बेटा संजय गांधी की प्लेन दुर्घटना में मौत होने के बाद कहा जाता मेनका गांधी और 3 साल के वरुण गांधी ने तब इंदिरा गांधी परिवार को छोड़ दिया था। कांग्रेस परिवार के सबसे छोटे शहजादे संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ था और वह भारतीय राजनीतिक में अपना एक अहम प्रभाव रखते थे।

आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

1. संजय गांधी ने देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई की लेकिन उसके बाद पढ़ाई में मन नहीं लगा तो कभी कॉलेज ही नहीं गए। कॉलेज गए बिना ही वह पायलट बन गए थे।

2. देश में मारुति कारों का दौर संजय गांधी की देन थी। उन्होंने मारुति उद्योग की स्थापना की। कहा जाता है कि संजय इतने होशियार थे कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री काल के दौरान कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेताओं में वो सबसे कम उम्र में ऊपर पहुंच गए थे। वो जन्मजात नेता थे।

Related News