भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की देश में आज भी एक अलग पहचान हैं और पूरा भारत वर्ष उन्हें काफी प्यार करता है। उनकी लोकप्रियता कितनी अधिक है ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। आप इसी बात से ये अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका जन्मदिन देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस स्टोरी में हम आपको पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक दिन खर्चे के बारे में बताने जा रहे हैं कि वो एक दिन में कितना पैसा खर्च करते थे। राजनीतिक विरोधी डॉ. राममनोहर लोहिया ने उस समय इस आंकड़े के बारे में बताया था।

पंडित जवाहर लाल नेहरू की शख्सियत इतनी ख़ास थी कि किसी की भी उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं होती थी लेकिन डॉ. राम मनोहर लोहिया ने हिम्मत दिखाई और नेहरू को कड़ी टक्कर दी।

सोनिया गांधी के पास वर्तमान में है इतनी संपत्ति, जानकर रह जाएंगे हैरान

लोकसभा चुनाव 1962 में डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कई जगहों पर नेहरू के खिलाफ प्रचार किया और इसमें नेहरू की कड़ी हार हुई। इसके बाद 1 साला बाद जब फिर से लोकसभा के उपचुनाव हुए तो डॉ. राम मनोहर भी वहां पहुंचे थे। उन दिनों उन्होंने एक पॉलिटिकल पैम्फलेट लिखा-जिसको उन्होंने शीर्षक दिया "1 दिन के 25 हजार"

लोहिया ने लिखा था कि भारत के 70 फीसदी लोग प्रतिदिन 3 आने से कम पर गुजारा करते हैं, जबकि देश के प्रधानमंत्री पर हर रोज 25 हजार हजार रुपए खर्च होना बेहद शर्मनाक है। इतना ही नहीं उन्हें ये सारा पैसा सरकारी खर्चे में से दिया जाता है।

फूलन देवी: वो खुंखार डकैत जिसने बलात्कार का बदला लेने के लिए 22 ठाकुरों की ले ली जान

एक प्रधानमंत्री के लिए इतना अधिक पैसा खर्च करना वाकई शर्मनाक था जहाँ दूसरी ओर देश की हालत काफी खराब थी लेकिन डॉ. राम मनोहर लोहिया के इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो वे खुद ही जानते थे।

Related News