इंटरनेट डेस्क। भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। हाल ही में 7 राज्यों के राज्यपाल बदले गए है। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है। वो वर्तमान राज्यपाल एनएन वोहरा की जगह लेंगे। जून में जम्‍मू कश्‍मीर सरकार के गिरने के बाद राज्‍यपाल शासन लगा हुआ है। वोहरा को 26 अगस्‍त को अमरनाथ यात्रा के समाप्‍त होने तक पद संभालेंगे।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम का गवर्नर बनाकर भेजा है। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय को गंगा प्रसाद की जगह मेघालय भेजा गया है।

यहां देंखे कौन कहां के राज्यपाल बने?

राज्यपाल राज्य

लालजी टंडन बिहार

सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर

गंगा प्रसाद सिक्किम

सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा

बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड

तथागत रॉय मेघालय

कप्तान सिंह सोलंकी त्रिपुरा

Related News