इंटरनेट डेस्क। फ्रांस अपने तूफानी लड़ाकू विमान राफेल के जरिए सीरीया में खूंखार आईएसआईएस आतंकियों को ठिकाने लगाते रहा है। बता दें कि बस कुछ ही दिनों में यह तूफानी विमान राफेल भारतीय सेना में भी शामिल हो जाएगा। अगर आप फाइटर प्लेन राफेल की इन 10 खूबियों को जान जाएंगे तो यह विश्वास हो जाएगा कि यह विमान पाकिस्तान तथा चीन दोनों पर एक साथ भारी पड़ेगा।

1- राफेल की स्पीड 1,912 किमी. प्रतिघंटा है। जबकि इसकी रेंज 3700 किलोमीटर तक है। यानि यह विमान बीजिंग और इस्लामाबाद पर हमला करके मात्र 4 घंटे में ही राजधानी दिल्ली पहुंच सकता है।

2- कंपनी डसाल्ट ने दावा किया है कि राफेल अपने ढाई गुना वजन के साथ उड़ान भरने में सक्षम है।

3- यह लड़ाकू विमान 6 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस तथा 3 लेजर गाइडेड बम आसानी से ले जा सकता है। इसके दोनों पंखों में 2 मिसाइलें और 2 मिसाइलें इसके निचले हिस्से में आसानी से फिट की जा सकती हैं।

4- राफेल मिनटभर के अंदर 60 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ान भरने लगता है।

5- लड़ाकू विमान राफेल में लगी 1.30 एमएम की गन एक बार में 125 राउंड गोलियां फायर करती हैं। यह विमान परमाणु हमले, शिप अटैक, टोही क्षमता,लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला करने में सक्षम है।

6- राफेल में आक्सीजन बनाने का सिस्टम लगा हुआ है। इसलिए इसे अलग से आक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती है।

7- फाइटर प्लेन राफेल अन्य लड़ाकू विमानों की तुलना में बहुत कम लंबा चौड़ा और हल्का है।

8- राफेल में दो शक्तिशाली इंजन लगे हुए हैं। ऐसे में यह लड़ाकू विमान खराब मौसम में भी हमला करने में सक्षम है। खराब मौसम में भी राफेल मिसाइल हमला कर सकता है।

9- 3700 किलोमीटर की रेडियस हमला करने में सक्षम राफेल दुश्मन की मिसाइलों को ध्वस्त करने के साथ कई अन्य हमले भी कर सकता है।

10- राफेल में मौजूद मल्टी सेंसर डाटा फ्यूजन टेक्नोलाजी पायलट को युद्ध के दौरान युद्धक्षेत्र के सभी परिस्थितियों से अवगत करा देता है। जिससे इस विमान का पायलट सटीक हमला करता है।

Related News