यूपी के मुख्यमंत्री योगी ​आदित्यनाथ की जीवनशैली एक आम आदमी की तरह है। इतना ही नहीं उनका खाना भी बिल्कुल सादा ही है। वह नियम से सुबह ठीक चार बजे जगते हैं। दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर पूजा पाठ करते हैं, इसके बाद सबसे पहले नाश्ता करते हैं। योगी आदित्यनाथ अपने नाश्ते में उबले चने, दलिया, और पपीता खाना पसंद करते हैं। इसके अतिरिक्त वह रोज एक गिलास दूध जरूर पीते हैं।

खाने में ये सब पसंद करते हैं शक्तिशाली देश के शक्तिशाली प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप

इतना नाश्ता करने के बाद ही वे जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। दोपहर तक योगी आदित्यनाथ जनता की समस्याएं सुनने में व्यस्त रहते हैं। इसके बाद लंच में वह खिचड़ी खाते हैं। लेकिन अगर सब्जियों की बात करें तो वह कटहल की बनी सब्जी खाना बेहद पसंद करते हैं। जी हां, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पंसदीदा सब्जी कहटल है।

खाने में वेज और नॉनवेज में से अधिक क्या पसंद करते हैं केजरीवाल, यहाँ जानिए

रात को भोजन में वह केवल चार रोटी, खीर, मौसमी सब्जियां और एक कटोरी दाल खाते हैं। सोने से ठीक पहले योगी ​आदित्यनाथ एक गिलास दूध भी पीते हैं।

पशु-पक्षी प्रेमी योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर मंदिर में होते हैं, खाना खाते समय उनके साथ एक बिल्ली भी मौजूद होती है। मंदिर के लोगों का कहना है कि यह बिल्ली सीएम योगी के खाने का इंतजार करती रहती है। यह बिल्ली भी खीर खाना पसंद करती है, इसलिए मंदिर की तरफ से इसके लिए हर रोज खीर बनवाई जाती है। यह बिल्ली सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही भोजन करती है।

Related News