दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां जोरो शोरों से मेहनत कर रही है। पहले आप का दावा था कि 70 की 70 सीटें आप सरकर को मिलेगी लेकिन गुजरते समय के साथ दिल्ली के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं और धीरे धीरे भाजपा कई सीटों पर बढ़त करती नजर आ रही है। कई सर्वे में ये साबित हो गया है कि बीजेपी को मिलने वाली सीटों का आंकड़ा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है।

10 साल में इतने बांग्लादेशी बन चुके हैं भारतीय, अमित शाह ने बताया चौकाने वाला आंकड़ा

पीएम मोदी भी जीतने के लिए कई चुनावी रैलियों का आयोजन कर रहे हैं और कई तरह के वादे भी दिल्लीवासियों से किए हैं। अब भाजपा का इंटरनल सर्वे सामने आया है और इसके अनुसार भाजपा को काफी फायदा मिलता दिख रहा है।

पाकिस्तान से वीजा पर इतने हिंदू पहुंचे अटारी बॉर्डर, अब नहीं लौटना चाहते पाकिस्तान, ये बताया कारण

ईस्ट दिल्ली में पीएम मोदी की रैली के ठीक बाद दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी द्वारा करवाए गए सर्वे में भाजपा को अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिली है और दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी जीत सकती है।

मोदी सरकार ने कई मुद्दों को सामने रखा है जिनमे सर्जिकल स्ट्राइक, बाटला हाउस, शाहीन बाग जैसे मुद्दे शामिल है। इन मुद्दों के बाद भाजपा को जीत के एक कदम नजदीक पहुचने में मदद मिली है। सर्वे में भाजपा को 27, आप को 26 और कांग्रेस को 8 से 9 सीटें मिलती दिख रही हैं। इस बार दिल्ली का महामुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

Related News