पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही बिहार में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने आधिकारिक वाहनों को वापस कर दिया है। अब नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी अपने निजी वाहनों से यात्रा करेंगे।

सुशील कुमार मोदी ने खुद ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। चुनाव की घोषणा के बाद, सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा और एनडीए इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जो लोग चुनाव स्थगित करना चाहते थे, वे इसका स्वागत करने के लिए मजबूर हैं। पीएम और सीएम के चेहरे और केंद्र और राज्य के काम के आधार पर वोट देने का अनुरोध करेंगे। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार में तीन चरणों में मतदान होगा। 28 अक्टूबर को बिहार में पहले चरण का मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया 1 अक्टूबर को शुरू की जाएगी। दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर को होगी। तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। पहले चरण में 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 94, तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव होंगे। 10 नवंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Related News