14 नवंबर को देश के प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वो बच्चों को काफी प्यार करते थे। जिसके कारण उनको चाचा नेहरू भी बुलाया जाता है। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक बात बताते है। कहा जाता है जवाहरलाल नेहरू दिखने में काफी साधारण थे लेकिन उनके रहने का अंदाज काफी रॉयल था।

जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू इलाहाबाद के बड़े वकील थे। नेहरूजी को बचपन बहुत ही खुशियां भरी रही। कहा तो ये भी जाता है कि मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू के कपड़े लंदन में धुलने जाते थे।

जवाहरलाल नेहरू को सिगरेट पीने का बहुत शौक था। . एक वक्त की बात है जब नेहरूजी भोपाल पहुंचे तो वहां उनकी 555 ब्रांड की सिगरेट खत्म हो गई। वहां कहीं भी उनकी सिगरेट नहीं मिली,जिसके बाद विशेष विमान में इंदौर से सिगरेट लाई गई।

Related News