14 नवंबर को देश के प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के बीच वे काफी प्रसिद्ध थे और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। वे दिखने में बेहद साधारण थे, किन्तु उनके रहने का अंदाज काफी लक्ज़री था। उनकी लोकप्रियता आज भी कितनी अधिक है ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है।

इस स्टोरी में हम आपको पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक दिन खर्चे और इस बारे में बताने जा रहे हैं कि वे किस ब्रांड का सिगरेट पीते थे। राजनीतिक विरोधी डॉ. राममनोहर लोहिया ने उस समय इस आंकड़े के बारे में बताया था।

लोकसभा चुनाव 1962 में डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कई जगहों पर नेहरू के खिलाफ प्रचार किया और इसमें नेहरू की कड़ी हार हुई। इसके बाद 1 साल बाद जब फिर से लोकसभा के उपचुनाव हुए तो डॉ. राम मनोहर भी वहां पहुंचे थे। उन दिनों उन्होंने एक पॉलिटिकल पैम्फलेट लिखा-जिसको उन्होंने शीर्षक दिया "1 दिन के 25 हजार"

लोहिया ने लिखा था कि भारत के 70 फीसदी लोग प्रतिदिन 3 आने से कम पर गुजारा करते हैं, जबकि देश के प्रधानमंत्री पर हर रोज 25 हजार हजार रुपए खर्च होना बेहद शर्मनाक है। इतना ही नहीं उन्हें ये सारा पैसा सरकारी खर्चे में से दिया जाता है। लेकिन डॉ. राम मनोहर लोहिया के इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो वे खुद ही जानते थे।

पीते थे इस ब्रांड का सिगरेट

वह उस जमाने का मशहूर सिगरेट ब्रैंड स्टेट एक्सप्रेस 555 पीते थे। वे इसके अलावा किसी ब्रांड का सिगरेट कभी नहीं पीते थे।

Related News