प्रियंका गांधी वाड्रा, एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्वी उत्तर प्रदेश की अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव हैं। प्रियंका हमेशा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती है।

प्रियंका अपनी दादी इंदिरा गांधी को फॉलो करती है और अधिकतर साड़ी में ही नजर आती है। लेकिन आपको बता दें कि मॉडर्न लुक में भी प्रियंका किसी से कम नहीं लगती और बेहद ही खूबसूरत नजर आती है। आप उनकी तस्वीरों पर भी नजर डाल सकते हैं।

प्रियंका गांधी ने मॉडर्न स्कूल और कॉन्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मैरी में पढ़ाई की। उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की,और बाद में बौद्ध अध्ययन में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

2004 के भारतीय आम चुनाव में, वह अपनी माँ की अभियान प्रबंधक थी। 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में, जब राहुल गांधी राज्यव्यापी अभियान में कामयाब रहे, तब उन्होंने अमेठी रायबरेली क्षेत्र की दस सीटों पर ध्यान केंद्रित किया।

23 जनवरी, 2019 को, प्रियंका गांधी ने औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया, उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग के कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गई।

Related News