इंटरनेट डेस्क। एक तरफ तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके लिए सभी पार्टियों ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं दूसरी तरफ अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने वाले है।

इसी को लेकर सभी राज्यों में पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ही लड़ेगी। साथ ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुंभ आयोजन के जरिये देश में हिंदुत्व के एजेंडे को धार देंगे। इसमें पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसकी रूपरेखा मंगलवार को विश्व संवाद केंद्र में आयोजित भाजपा और संघ की समन्वय बैठक में बनाई गई।

इस मीटिंग में प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में जल्दबाजी नहीं करने का सुझाव दिया गया। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पद से हटाए गए भाजपा नेता बृज बहादुर, ओम प्रकाश श्रीवास्तव और शिव कुमार पाठक को पार्टी में समायोजित करने पर भी विचार किया गया। लोकसभा चुनावों की तैयारियों और जबरदस्त रणनीति को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व से लंबी वार्ता की है।

Related News