कर्नाटक में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कभी अपनी मां के कंधे पर हाथ रखे नजर आए, तो कभी उन्होंने मां के जूतों के फीते खुलने के बाद उन्हें बांधा। सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधने वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लोग राहुल गांधी की तारीफ भी कर रहे हैं। शशि थरूर ने भी इस फोटो को शेयर किया। उन्होंने लिखा, मां तो मां होती है, उनका कोई तोड़ नहीं होता।

वो साँस भी लेती है तो, उनमें भी दुआएं होती हैं

माँओं का तोड़ नही होता, माएँ तो माएँ होती हैं

सोनिया जी की मुस्कुराहट बता रही कि उनकी परवरिश कितनी सुंदर है कि बच्चों को सहज, अकृत्रिम और और ज़मीन से जुड़ाव बनाया।


राहुल गांधी ने कहा मुझे गर्व है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा, सोनिया गांधी जी ने हमेशा लोकतंत्र और सद्भाव को ही पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है। वह आज देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूं।

Related News