इंटरनेट डेस्क। इंडियन नेवी दुनिया की 5 ताकतवर सेनाओं में से एक है। दुनिया की सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस केवल भारतीय नौसेना के पास ही है। इतना ही नहीं इसके मरीन कमांडो की तुलना अमेरिकी सील कंमाडो से की जाती है। इन मरीन कंमाडों ने 26/11 के मुंबई हमले के दौरान सफलतापूर्वक आपरेशन को अंजाम दिया था। 1971 युद्ध में इंडियन नेवी ने पाकिस्तानी युद्धपोत गाजी को डुबो दिया था। इस सेना ने मात्र 7 दिनों में पाक नौसेना को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था।

आप को जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय नौसेना के पास केरल के एझिमाला में एशिया की सबसे बड़ी नौसेना एकेडमी है। जहां से तकरीबन 1200 आफिसर्स हर साल पासआउट होते हैं। इसके अलावा इस एकेडमी में भारतीय तटरक्षक बल के सैनिकों को भी ट्रेनिंग दी जाती है। 2,500 एकड़ वाले इस भारतीय नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण संबंधी सभी विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं।

एशिया की इस सबसे बड़ी नौसेना अकादमी में 47 प्रोफेसर्स/लेक्चरर्स, 161 ऑफिसर्स, 502 नाविक तथा 557 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके लिए इस अकादमी परिसर में कर्मचारियों सहित इनके परिवार की संख्या करीब 4000 है।

गौरतलब है कि 11वीं शताब्दी में यहां चोल-चेर युद्ध भी हुआ था। बताया जाता है कि बौद्ध धर्म के प्रवर्तक भगवान बुद्ध ने भी एझिमाला का भ्रमण किया था। एझिमाला मलयालम शब्द से बना हुआ है। जिसका मतलब है सात पहाड़ियां। स्थानीय मान्यता के अनुसार, एझिलमलाई शब्द का मतलब है कि सबसे खूबसूरत धरती।

Related News