इंटरनेट डेस्क। यह सच है कि प्यार में धोखा खा चुकी लड़की का गुस्सा किसी को भी धूल में मिला सकता है। भारतीय सेना की गोलियां कुछ ऐसे मोस्ट वॉस्टेंड आंतकियों को अपना शिकार बना चुकी हैं, जिन्होंने कुछ कश्मीरी लड़कियों को प्यार में धोखा दिया था।

प्यार में धोखा खा चुकी ये लड़कियां ही इन आंतकियों को मौत बन गईं। सुरक्षाबलों ने इन लड़कियों की सटीक मुखबिरी पर कई मोस्ट वॉस्टेंड आंतकियों को ठिकाने लगा दिया। इनमें लश्कर ए तैयबा कमांडर अब दुजाना को पुलवामा के हकरीपुरा में सुरक्षाबलों ने सुबह-सुबह ही गिराया था, जब दुजाना से धोखा खा चुकी एक स्थानीय लड़की पुलिस की मुखबिर बन गई थी।

मीडिया खबरों के अनुसार, कश्मीर में छिपे इन आतंकियों की धरपकड़ में उनकी गर्लफ्रेंड्स ही सुरक्षाबलों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। 90 के दशक से लेकर आज तक घाटी में तैनात विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की यह रणनीति कामयाब होती नजर आ रही है।

पीओके के गिलगित इलाके का खूंखार आतंकी दुजाना साल 2010 में जम्मू कश्मीर में एंट्री ले चुका था, और करीब 7 साल से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। 15 लाख के इनामी अबु दुजाना को सुरक्षा एजेंसियों ने A++ की श्रेणी में रखा था। किसी के घर में घुसकर अय्याशी करने वाला दुजाना हकरीपुरा में एक लड़की से मिलने आया था।

हिज्बुल मुजाहिदीन का पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी की एक सूचना भी उसकी प्रेमिका ने ही दी थी, उसी के इशारे पर सुरक्षाबलों ने बुरहान वानी को मार गिराया था। जबकि लश्कर कमांडर अब्दुल्ला उनी की मुखबिर उसकी पत्नी ही बनी थी। सुरक्षाबलों ने साल 2013 में सोपोर में उनी को मार गिराया था। साल 2009 में लश्कर कमांडर अबु तलहा भी खूबसूरत लड़की के चक्कर में सुरक्षाबलों की गोलियों का निशाना बना था।

Related News