भारत में आपने ताजा फलों सब्जियों आदि की मंडी लगते देखा होगा। या फिर अन्य जरूरी चीजों के बाजार भी आपने देखे होंगे लेकिन आपने क्या कभी ऐसा कोई बाजार देखा है जहाँ खुले आम बंदूके बिकती हो? जी हाँ एक देश ऐसा भी है। जहाँ बंदूके और ड्रग्स आदि खुले आम बेचे जाते हैं। ये शहर किसी अन्य देश में नहीं बल्कि पाकिस्तान में ही है। पाकिस्तान जहाँ आतंकवाद सबसे अधिक है फिर भी यहाँ कोई कानून नहीं चलता है। इस शहर के सीमा पर मौजूद पुलिस चौकी लोगों को पहले ही चेतावनी दे देती है कि इस शहर में पाकिस्तान का कानून नहीं चलता है।

यह शहर नेशनल हाइवे के दोनों तरफ है। सड़क के दोनों तरफ दर्जनों ऐसी दुकानें हैं, जहां से आप ऐसी चीजें खरीद सकते हैं, जो दुनिया के ज्यादातर देशों में बैन हैं। इन बाजारों से आप चरस, गांजा, हेरोइन तथा खतरनाक हथियार आदि खरीद सकते है। इतना ही नहीं आपको खतरनाक एके-47 जैसे हथियार भी आसानी से मिल जाएंगे। इस शहर का नाम है दर्रा आदम खेल। इस शहर में आपको गैर क़ानूनी ढंग से हथियार और अन्य चीजें बिकती नजर आएंगी। बताया जाता है कि जब रूस ने अफगानिस्तान की ओर रूख किया तब से दर्रा आदम खेल शहर में हथियारों का कारोबार दोगुना हो गया। यहाँ के लोग इसी चीज का व्यापार करते हैं और छोटी छोटी दुकानों में इन हथियारों को बेच कर अपनी रोजी रोटी कमाते हैं।

करीब 15 साल पहले दर्रा आदम खेल के बाजार मशीन गन, सब-मशीन गन, छोटे तोप और यहां तक की रॉकेट लांचर से भरे होते थे।।आतंकवादी हथियार बनाने के सामान यहाँ से खरीद कर खुद ही हथियार बनाने लगे और उन्होंने इनका इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना के खिलाफ करना शुरू कर दिया।

दर्रा के कारीगर दावा करते हैं कि वह दुनिया के किसी भी खतरनाक हथियार की नकल करके उसे मात्र 10 दिनों ही तैयार कर देंगे। यहाँ पर आपको ak47 जैसी बंदूके काफी कम कीमत पर मिल जाएगी। विदेश से आई हुई राइफल का दाम थोड़ा ऊंचा है। पाकिस्तान ने इस बाजार से अपना समर्थन वापस ले लिए था तब से अब तक करीब 2500 दुकानें बंद हो चुकी हैं। यहां तक कि इस बाजार में पाकिस्तान की सरकार ने कुछ भी नहीं छोड़ा है। कड़ी सुरक्षा के बीच अगर कोई व्यक्ति हथियार लेकर जाता भी है, तो पुलिस हथियार जब्त कर लेती है और साथ में उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया जाता है।

Related News