इंटरनेट डेस्क: लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हमीरपुर राठ के कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने वाली है। प्रिंयका की रैली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी की टीम की और से मंगलवार को ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए है। गौरतलब है की कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार की शाम दो बजे हेलीकॉप्टर से बीएनवी डिग्री के कॉलेज मैदान में उतरेंगी। इसके बाद यहां वे जनसभा को संबोधित करेगी


खबरों से मिली जानकारी अनुसार प्रियंका बुधवार को रैली से पहले स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि के दर्शन कर पुष्प अर्पित करेगी उसके बाद जनसभा को संबोधित करने वाली है। प्रियंका की जनसभा के लिए मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे नजर आए। जिसके लिए मंगलवार सुबह से ही एसपीजी टीम ने इस क्षेत्र में डेरा डाल रखा है और वह सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। तो वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कानपुर में रैली को संबोधित करेंगे।


जिसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को कानपुर जाएंगे जहां खीरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो राहुल के साथ इस दौरान पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रभारी दोपहर 12 बजे यहां पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

Related News