आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से जुड़ी रोचक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें बताएं।

दोस्तों, आपको जानकारी के लिए बता दें कि 20वीं सदी में लड़ाकू विमानों ने युद्ध के तौर-तरीकों को काफी हद तक बदल दिया है। आज की तारीख में दुनिया का हर देश अपनी वायुसेना को ताकतवर बनाने में जुटा हुआ है। सेना की दुनिया में जिस देश के पास जितने अधिक लड़ाकू विमान होते हैं, वह उतना ही शक्तिशाली माना जाता है।

इस स्टोरी में हम आपको उन 12 लड़ाकू विमानों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो युद्ध के मैदान में प्रदर्शन से दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके हैं।

1- एफ-16 लड़ाकू विमान फॉल्कन, अमेरिका

अमेरिकी वायुसेना का यह बेहद खतरनाक लड़ाकू विमान खराब से खराब मौसम में भी उड़ान भरने में सक्षम है।

2- एफ-15 लड़ाकू विमान ईगल, अमेरिका

अमेरिकी वायुसेना में शामिल लड़ाकू विमान ईगल अब तक सौ से भी ज्यादा हवाई मिशन पूरे कर चुका है।

3- मिग-31, रूस

रूस की वायु सेना में शामिल इस खतरनाक लड़ाकू विमान के आगे दुश्मन की हार सुनिश्चित है।

4- ग्रिपेन, स्वीडेन

स्वीडेन का यह लड़ाकू विमान बेहद छोटी हवाई पट्टी पर भी उड़ान भर सकता है और लैंड हो सकता है।

5- तेजस , भारत

भारतीय वायुसेना का यह लड़ाकू विमान 2200 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकता है और 50 हजार फीट की ऊंचाई पर भी उड़ने में सक्षम है।

6- मिग-35, रूस

सबसे ज्यादा तेज गति वाले युद्धक विमानों में शामिल रूस का लड़ाकू विमान मिग-35 सुपरसोनिक इंटरसेप्टर एयरक्राफ्ट है।

7 - जे-10, चीन

जे-10 चीनी वायुसेना का सबसे अत्याधुनिक तकनीक से लैस लड़ाकू विमान है।

8- सुखोई-35, रूस

रूस की वायुसेना में शामिल सुखोई-35 सबसे ज्यादा एडवांस और नई पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में शामिल है।

9 - राफेल, फ्रांस

फ्रांस का फाइटर जेट राफेल अपनी स्पीड और मारक क्षमता दोनों में बेजोड़ है।

10 - यूरोफाइटर टाइफून, यूरोपियन यूनियन

यूरोफाइटर टाइफून अपने नाम जैसा ही हर तरफ तूफ़ान पैदा करने में सक्षम है। यह लड़ाकू विमान जर्मनी, यूनाईटेड किंगडम, स्पेन, इटली सहित कई देशों में अपनी सेवा दे रहा है।

11- रैप्टर, यूएसए

बिल्कुल नई पीढ़ी की तकनीक से लैस अमेरिकी फाइटर जेट रैप्टर कई खूबियों वाला मल्टीटास्किंग विमान है।

12 - सुपर हॉर्नेट, यूएसए

यह फाइटर जेट कई देशों की सेनाओं में शामिल बेहद लोकप्रिय विमान है।

Related News