देश में लोकसभा चुनाव 2019 ज़ोरों - शोरों पर है। चारों ओर चुनावी दंगल शुरू हो गया है। हाल ही में चुनावों की तारीख भी जारी कर दी गयी है। एक तरफ जहां मोदी ने ट्विटर पर सारे बड़े दिग्गज नेताओं, खेल जगत और बॉलीवुड स्टार्स को टैग करते हुए जनता को वोट करने की गुजारिश की है। वहीं दूसरी तरह फिल्म जगत के कई बड़ी एक्ट्रेस भी अब राजनीति में अपना लक आजमाना चाहती है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने राजनीति में कदम रखा हो।
नुसरत बशीरहाट - चुनावी माहौल में कई पार्टियों ने अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। जिसमे अब बंगाली फिल्मी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नुसरत बशीरहाट भी चुनाव लड़ रही है। उन्हें ममता बनर्जी ने टिकट दिया है। आपको बता दे कि नुसरत बशीरहाट ने अब तक 420 फिल्मो में काम कर चुकी है।

​मिमि चक्रबर्ती - फेमस एक्ट्रेस मिमि चक्रबर्ती को भी पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से चुनाव लड़ने की रही है। उन्हें इस सीट का टिकट भी मिल चूका है।
आपको बता दे कि ​मिमि चक्रबर्ती एक बंगाली फिल्मी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में से एक है।

शताब्दी रॉय - साल 2009 से बीरभूम लोकसभा क्षेत्र से ही सांसद रह चुकी शताब्दी रॉय एक बार फिर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। शताब्दी रॉय इस बार भी पश्चिम बंगाल बीरभूम से ही चुनाव लड़ रही है। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है।

मुनमुन सेन - इस बार ममता बनर्जी ने मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन सेन को भी दिया है। आपको बता दे कि एक्ट्रेस मुनमुन सेन ने बॉलीवुड के साथ बंगाली, मराठी, तमिल और तेलगु सहित कई फिल्म इंडरस्ट्री के साथ काम किया है। दिलचस्प बात है कि मुनमुन ने साल 2014 चुनावों में बांकुरा सीट से जीत दिलाई थी इसके बाद अब वे आसनसोल से चुनाव लड़ रही है।

Related News