कोरोना महामारी जितनी जल्दी से भारत में अपने पैर पसार रहा हैं उससे तो किसीका भी बचना अब मुश्किल सा ही लग रहा हैं। आज सुबह ही टीवी पत्रिकारिता का जाना माना चेहरा 'रोहित सरदाना' का निधन हो गया। रोहित कोरोना से पीड़ित थे। उन्होंने अपने पॉजिटिव होने की जानकारी खुद दी थी। इसकी जानकारी सुधीर चौधरी ने ट्वीट द्वारा दी है। इस दुखद खबर को सुनकर मीडिया जगत शोक में डूब गया है।

सुधीर चौधरी ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है...। ॐ शान्ति।'

रोहित सरदाना ने काफी समय तक ज़ी न्यूज़ के साथ काम किया। उसके बाद उन्होंने आज तक ज्वाइन किया। वहा वो 'ताल ठोक के' नाम से अपना एक शो चलते थे।

Related News