कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से ठीक पहले दिल्ली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी हार का कारण बताया। उनके अनुसार, कांग्रेस ने अपने सबसे बड़े दो दांव चलने में देर कर दी। पहला मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहते हुए उसका सूपड़ा साफ हो गया। इसका सबसे बड़ा कारण था कांग्रेस लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो सकी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार के पीछे भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को अपनी पार्टी के मुकाबले मजबूत माना।

वहीं उन्होंने दूसरा कारण ये बताय कि प्रियंका गांधी को लांच करने में भी देरी हुई। उनके अनुसार, प्रियंका गांधी को कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान में काफी पहले ही जुड़ जाना चाहिए था। प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में कहीं न कहीं कमी रह गई।

उन्होंने स्वीकार किया कि नरेंद्र मोदी का संदेश लोगों तक ज्यादा तेजी और अच्छे से पहुंचा, जबकि कांग्रेस अपना संदेश पहुंचाने में अपेक्षाकृत कम कामयाब रही। वहीं, कांग्रेस की करारी हार के पीछे कमलनाथ ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया। कहा कि उनके वह हमारे नेता हैं और आगे भी वही रहेंगे।

Related News