भीषण गर्मी से लोग बहुत परेशान हैं लेकिन गर्मी केवल इंसान को ही नहीं बल्कि भगवान को भी सताने लगी है।

दरअसर, बिहार के गया जिले के रामशिला पहाड़ के तलहटी में बना रामशिला ठाकुरबाड़ी में स्थित भगवान गणेश की मूर्ति से गर्मी की वजह से पसीना बह रहा है। इस मंदिर के पुजारी का दावा है कि तेज गर्मी से भगवान को भी पसीना आ रहा है। गर्मी से बचाने के लिए भगवान गणेश की मूर्ति पर चंदन का लेप लगाया जा रहा है। साथ ही भगवान की प्रतिमा के आस पास पंखे भी लगाए जा रहे हैं जिस से कि उन्हें पसीना ना आए।

इसके अलावा भगवान को पहनाए जाने वाले वस्त्र को भी गर्मी को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

रामशिला ठाकुरबाड़ी में स्थित यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। इस मंदिर पितृपक्षमें दूसरे दिन का पिंडदान होता है। इस मंदिर की मान्यता के अनुसार भगवान यहाँ पिंडदान करने आए थे। इसी वजह से यहां रामशिला पहाड़, ठाकुरबाड़ी, राम सरोवर मौजूद है।

क्या है मूर्ति से पसीना निकलने का वैज्ञानिक कारण

इस घटना को लेकर वैज्ञानिक भी हैरान है। लेकिन वैज्ञानिक इसकी अलग व्याख्या करते हैं और उनके अनुसार ये मूर्ति मूंगा पत्थर से बनी है। मूंगा पत्थर की प्रवृत्ति काफी गर्म होती है। इसलिए गर्म होने पर इस पत्थर से पानी निकलना शुरू हो जाता है। लेकिन ऐसा पहली बार ऐसा नहीं हुआ है जब इस मूर्ति से पसीना बह रहा हो। पहले भी ऐसा हो चूका है।

Related News