इंडियन आर्मी की चर्चा केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। भारत की आर्मी की गिनती देश की कई बड़ी सेनाओं में होती है और सेना के कौशल, बहादुरी दुनिया भर में हैं। आज हम आपको भारत की सेना के बारे में कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिनके कारण भारतीयों को गर्व है तो आइए जानते हैं इन बातों को।

1- देशभक्ति से ओतप्रोत

दुनिया के कई अन्य देशों में युवाओं को 18 साल का होने के बाद आर्मी में भर्ती होने के लिए फ़ोर्स किया जाता है। इजराइल इसका जीता जागता उदाहरण है। लेकिन भारत देश ही एक ऐसा देश है जहाँ हर साल हजारों की संख्या में युवा अपने आपको मातृभमि को समर्पित करने के लिए तैयार रहते हैं।

2- यूनाइटेड नेशन्स तक की मदद की

हमारे देश की आर्मी ने यूनाइटेड नेशन्स सुरक्षा मिशन में सबसे ज्यादा स्वयं सेवक भेजे हैं। इस बात पर कई देशों को आज ही भारत की सेना पर नाज है।

3- 19 साल के सिपाही को मिला बहादुरी पुरुस्कार

ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिपाही कलम राम को विक्टोरिया क्रॉस से पुरस्कृत किआ गया था। उस समय उनकी उम्र 19 साल थी। युद्ध में अदम्य साहस के कारण उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

4- जब अमेरिकियों को लेनी पड़ी मदद

अफगानिस्तान से युद्ध जीत कर उनकी पोस्ट पर कब्ज़ा करने के लिए अमरीकी ग्रीन बेरेट्स ने भारतीय सेना की मदद ली थी और उनके साथ मिल कर एक मिशन चलाया था। अधिक ऊंचाई पर होने के कारण अमेरिकी सेना ने भरतीय सेना से इसकी ट्रेनिंग ली थी।

5- धन्वन्तरी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड बुक में रिकॉर्ड

इंडियन आर्मी की एम्बुलेंस का नाम धन्वन्तरी है। रिकॉर्ड की बात करें तो इस एम्बुलेंस ने 1947 से लेकर 1998 के बीच इस एम्बुलेंस ट्रेन ने सबसे लंबे एम्बुलेंस ट्रेन के रूप में यात्रा की।

6- सुडानी सरकार भी भारतीय सेना की करती है तारीफ

सूडान को मुक्त करने की प्रक्रिया के दौरान इंडियन आर्मी ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। इंडियन आर्मी के जोश,जज्बे और बहादुरी को देख कर सूडान की सरकार ने भारतीय सेना को 10 लाख पाउंड दान में दिए थे।

7- 28 देशों के कैडेट्स लेने आते हैं ट्रेनिंग

भारतीय सेना से प्रेरित होकर देश ही नहीं दुनिया के करीब 28 देशों के कैडेट्स राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी में ट्रेनिंग लेने आते हैं।

Related News