लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों हाथी एक विशालकाय शाकाहारी जीव होता है, जो आमतौर पर घने जंगलों में पाया जाता है। हम आपको बता दें कि दुनिया के लगभग सभी चिड़ियाघर में आप हाथी को देख सकते हैं। दोस्तों हाथी अपने विशालकाय शरीर के साथ-साथ अपने दांत और लंबी सूंड के लिए भी जाना जाता है। हम आपको बता दें कि हाथी की सूंड काफी लंबी होती है, जिससे वह अपने कई कार्य करता है। दोस्तों आज हम आपको हाथी की सूंड से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा।

1.दोस्तों हम आपको बता दें कि हाथी की सूंड में कोई हड्डी नहीं होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हाथी की सूंड में 150,000 से अधिक मांसपेशियां और तंत्रिकाएं पाई जाती है, जो सूंड को लचीलापन प्रदान करती हैं।

2.दोस्तों अधिकतर लोग यही समझते हैं कि हाथी अपनी सूंड से पानी पीते हैं, लेकिन दोस्तों यह बिल्कुल भी सच नहीं है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि हाथी अपनी सूंड में पानी भरते हैं और उस पानी को अपने मुँह में खाली कर लेते हैं।आपको जानकर हैरानी होगी एक सामान्य हाथी अपनी सूंड में करीब 2.5 गैलन तक पानी भर सकता हैं।

3. दोस्तों हम आपको बता दें कि जैसे इंसानों के कई बच्चों में अंगूठा चूसने की आदत होती है, ठीक वैसे ही हाथियों के बच्चों में अपनी सूंड चूसने की आदत होती है।

Related News