कई लोग किसी न किसी समय दुनिया भर में विदेश जाने की ख्वाहिश रखते हैं। सभी को लगता है कि विदेश जाने में बहुत बड़ी रकम खर्च होगी, इस वजह से वे वहां सीखने की कोशिश नहीं कर पा रहे हैं। विदेश जाना आजकल इतना मुश्किल नहीं है। यदि लोग अपने परिवार के साथ भारत में कहीं घूमने जाते हैं तो वे कम से कम 20 से 30 हजार का बजट रखते हैं। यदि आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो सिर्फ 50 हजार में आप इन जगहों की सैर कर सकते हैं।

भूटान- आपकी जानकारी के लिए बता दे की,हिमालय की पहाड़ियों से आच्छादित भूटान दक्षिण एशिया का एक महत्वपूर्ण देश है। इस देश में घूमने के लिए बहुत कुछ है। आप चाहें तो किसी भी टूर एजेंसी से पहले से भूटान की यात्रा बुक कर सकते हैं। जिसके साथ ही यहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं है। बागडोगरा से वापसी की फ्लाइट में आपको 10 हजार का खर्च आएगा और यहां ठहरने के लिए आपको सस्ते होटल भी मिल जाएंगे।

नेपाल- यह भारत का पड़ोसी देश है और यहां सभी मंदिरों और मठों के अलावा आपको प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाने को मिलेगा।आप नेपाल की यात्रा बेहद कम बजट में पूरी कर सकते हैं। नेपाल बस, ट्रेन और फ्लाइट से पहुंचा जा सकता है और आप इसे अपने बजट और सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।

श्रीलंका - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, श्रीलंका भारत के दक्षिण में हिंद महासागर में एक द्वीप है। यह बहुत सुंदर है। आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। हालांकि, इस समय श्रीलंका आर्थिक संकट से गुजर रहा है। श्रीलंका जाने के लिए आप चेन्नई, बेंगलुरु या मुंबई से 10 से 16 हजार में वापसी का टिकट ले सकते हैं। यहां आपको बहुत ही सस्ते दामों में होटल मिल जाएंगे।

थाईलैंड- थाईलैंड को हनीमून प्लेस के रूप में जाना जाता है। ज्यादातर कपल्स यहां जाना पसंद करते हैं। फ्लाइट से नई दिल्ली से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक जाने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। यहां आप खूबसूरत बीच का मजा ले सकते हैं, साथ ही यहां जाने के लिए वीजा फीस 2000 रुपए है। यहां जाने के लिए कोच्चि, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली से वापसी का हवाई किराया 8 हजार से 14 हजार के बीच होगा।

Related News